दरअसल, वाराणसी के मंडुवाडीह चौराहे पर स्थिति बहुत ही खराब है. यहां पर दिन हो या रात जाम हर वक्त होता है. यही वजह है कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अब से लगभग 2 महीने पहले यहां पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है और चौराहे को पूरी तरह से बंद करके सारी गाड़ियों को आगे से टर्न लेकर यू टर्न सिस्टम के तहत संचालित किया जा रहा है. जिसकी वजह से जाम का झाम खत्म हुआ है
इस वजह से फुलवरिया फोरलेन से लेकर लंका तक की सड़क को चौड़ा करने का जो प्लान था, उस पर मंगलवार को शुरू हो गया है. मंगलवार को पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों ने मिलकर वाराणसी के इस बिजी इलाके की दर्जनों दुकानों को बरसते पानी में धराशाई करने का काम किया. इस दौरान चौराहे से लेकर लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाली दुकानों को तोड़ने के बाद मलवा हटाने का काम भी तुरंत शुरू कर दिया गया है. क्योंकि यह रोड बहुत ही व्यस्त है और यहां पर जाम लगने की स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती है. यहां पर स्थित एक धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार को भी तोड़ दिया गया है, यह भी निर्माण की जद में आ रहा था ।
इस संदर्भ में एडीएम सिटी आलोक कुमार ने बताया कि यह सड़क चौड़ी होनी है और यहां पर एक नया फ्लाईओवर भी बनना है. इसे लेकर कई बार इन लोगों को नोटिस भी दिया गया और इसके अलावा अनाउंसमेंट भी कराई गई. जिसका वीडियो क्लिप भी मौजूद है. बार-बार कहने के बाद भी यह लोग माने नहीं इसलिए मंगलवार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना जरूरी हो गया था. इस अभियान की जड़ में कुल 21 दुकानें आई हैं. जिनको हटा दिया गया है, सड़क चौड़ी हुई है अभी और चौड़ी की जाएगी. लगभग 8 से 10 फीट चौड़ी सड़क होने के बाद पब्लिक को यहां जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. यह कार्रवाई बिल्कुल न्याय संगत हुई है, कहीं से कोई गलत नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें