Hradline :

आर्केस्‍ट्रा डांसरों  का आरोप हैं हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और बारी-बारी उनके साथ दुष्कर्म किया। 









विस्तार

कुशीनगर के रामकोला स्थित थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में घुसकर रविवार देर रात दो लग्जरी वाहनों से आए मनबढ़ों ने असलहे के बल पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियो  को अगवा कर लिया। इसके बाद रास्ते भर फायरिंग करते हुए नर्तकियों को कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। लोगों की सूचना पर पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और आर्केस्‍ट्रा डांसरों को छुड़ाकर छह आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों में पांच गोरखपुर, जबकि एक कुशीनगर का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है।    


जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके के एक चौराहे पर स्थित मकान में प. बंगाल निवासी दो नर्तकियां रहती हैं। आरोप है कि रविवार देर रात करीब 11.00 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और जबरन आर्केस्‍ट्रा डांसरों के कमरे में घुस गए। असलहा निकालकर हवाई फायरिंग करते हुए जबरन आर्केस्‍ट्रा डांसरों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। एक पड़ोसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मनबढ़ों ने उनको भी मारा-पीटा। इस पर दहशत के मारे अगल-बगल के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद मनबढ़ आर्केस्‍ट्रा डांसरों को गाड़ी में बैठाकर कप्तानगंज की ओर निकल गए। आर्केस्‍ट्रा डांसरों का आरोप है कि रास्ते भर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और बारी-बारी उनके साथ दुष्कर्म किया। 

उधर, जिनके मकान मेंआर्केस्‍ट्रा डांसर रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के किसी आर्थक सिंह के नाम से है। इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस भी सक्रिय हो गई। मनबढ़ चूंकि रास्ते भर फायरिंग करते गए थे। इसलिए लोगों से उनकी लोकेशन के बारे में पुलिस को पता चलता गया। घटनास्थल पर मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग की थी। उसी आधार पर पुलिस कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से आर्केस्‍ट्रा डांसरों को बरामद किया गया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को दबोच लिया।  

इन आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम  

आर्केस्‍ट्रा डांसरों को असलहे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में आर्थक सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैंट गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, कृष तिवारी निवासी मेडिकल कॉलेज रोड, नारायण नगरी, सेमरा नंबर-दो, थाना चिलुआताल, अस्वन सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच, गोरखपुर, नागेंद्र यादव निवासी मीरा हॉस्पिटल, फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट, चिलुआताल, गोरखपुर मलू निवासी शिवपुर-गनेशपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया और अजीत सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें