विस्तार
सुल्तानपुर में सराफा दुकान में डकैती को अंजाम देने वाले आरोपी का बृहस्पतिवार को हुए एनकाउंटर से प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को फर्जी बताया है। कहा, दो दिन पहले जिसको उठाने के बाद एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, इससे पहले कि सुबूत मिटा दिए जाएं।।
भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल
उन्होंने कहा कि नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। उन्होंने भाजपा राज को अपराधियों का अमृतकाल बताते हुए कहा कि जब तक जनता का रोष चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है। जब लगता है कि जनता घेर लेगी तो नकली एनकाउंटर का का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कुछ को फंसाया जाता है।
कुछ लोगों को सिर्फ जाति ही दिखती है : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ जाति ही दिखती है। राजनीतिक संकीर्णता में फंसे लोग जाति, मजहब के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। जाति के नाम पर दंगा करवाने वाले अखिलेश यादव अहंकार में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। माफिया ने राजू पाल की हत्या कर दी थी, तब कुर्सी की चिंता में कुछ नहीं बोले थे।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें