![]() |
| पलायन के पोस्टर फोटो :- up prime news |
Meerut
मेरठ के शताब्दी नगर में 'पलायन' की आहट! छेड़छाड़ विवाद में नया मोड़, घरों पर लगे पोस्टर से मचा हड़कंप
मेरठ, उत्तर प्रदेश:
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शताब्दी नगर सेक्टर-5 में इन दिनों माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। सांप्रदायिक तनाव और पुलिस की कार्यशैली से नाराज दर्जनों परिवारों ने अपने घरों के बाहर 'पलायन' (घर बिकाऊ है) के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। UP Prime News की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा विवाद एक छेड़छाड़ की घटना और उसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के इर्द-गिर्द घूम रहा है।
क्या है पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत बीते सोमवार को हुई, जब एक समुदाय के व्यक्ति ने कॉलोनी के ही एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का चालान कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया।
एकतरफा कार्रवाई के लगे गंभीर आरोप
युवक की गिरफ्तारी के बाद कॉलोनी के स्थानीय निवासी भड़क उठे। उनका आरोप है कि पुलिस ने केवल एक पक्ष की बात सुनकर 'एकतरफा कार्रवाई' की है। UP Prime News को निवासियों ने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष के व्यक्ति ने धारदार हथियार से एक महिला के घर पर हमला किया था, लेकिन पुलिस ने उस घटना को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें