लखनऊ (उत्तर प्रदेश):

लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर की संपत्तियां चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पुलिस इनके बैंक खातों की भी जांच कर रही है। आरोपियों के वकील जेल पहुंचे और मुलाकात की। मुलाकात घर में श्रद्धा, रश्मि और तनवीर को बुलाया गया। जाली के जरिए नियमित मुलाकात हुई। दोनों चार दिन बाद एक-दूसरे से मिले। वकील ने कई बिंदुओं पर तीनों से बातचीत की।

फोटो:-UP Prime News





हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार को श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को जेल भेज दिया था। श्रद्धा और रश्मि को महिला जेल में रखा गया जबकि तनवीर को अलग रखा गया। चार दिन बाद जब वकील पहुंचे तो तीनों का आमना-सामना हुआ। बताया जा रहा है कि तनवीर मुलाकात घर में बहुत रोए। तफ्तीश में लगी हजरतगंज पुलिस ने कई बैंकों को श्रद्धा, उनकी बहन और तनवीर की डिटेल भेजी है। बैंकों से उनके खातों की जानकारी मांगी गई है।

इससे पहले श्रद्धा की फरारी के दौरान पुलिस ने एसबीआई वाले खाते को फ्रीज कराया था। उस खाते में छह लाख रुपये थे। एक अन्य बैंक खाता भी पुलिस ने फ्रीज कराया था। इसके साथ ही पुलिस श्रद्धा के रायबरेली और अन्य शहरों की संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस टीम मददगार आमिर समेत अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस इसी हफ्ते घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराएगी। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा मेडिकोलीगल और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम तैयार की जा रही है। क्राइम सीन की रिपोर्ट बेहद अहम होगी। पुलिस इससे हत्या अथवा आत्महत्या दोनों तथ्यों का पता लगाएगी।

खबर का बैकग्राउंड:

बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर नौ अक्टूबर रात चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज कपूरथला में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से जलाने, माफिया और कई नामचीन लोगों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया था। शिवा करीब एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन में रह रहे थे। पीड़ित मां ने श्रद्धा उनकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से श्रद्धा उनकी बहन समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे।

पब्लिक इम्पैक्ट:

यह मामला शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लिव-इन रिलेशनशिप और संदिग्ध मौत जैसे मुद्दे आम लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। पुलिस की तेज कार्रवाई और संपत्ति जांच से लोगों को भरोसा हो रहा है कि जांच पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ेगी। साथ ही यह याद दिलाता है कि ऐसे मामलों में सबूतों पर आधारित जांच ही सही दिशा दिखाती है।

UP Prime News एनालिसिस:

मामले में संपत्ति और बैंक खातों की जांच तथा क्राइम सीन रिक्रिएशन से सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। पुलिस दोनों संभावनाओं पर काम कर रही है।

लखनऊ | UP Prime News

Published: 28 अक्टूबर 2026 | 09:47 AM IST

By UP Prime News Desk




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें